फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर लौटे लापता प्रधान, बोले बदमाश गाजियाबाद में छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर क्षेत्र से पंचायत के बाद संदिग्ध परिस्थति में लापता हुए जवासा ग्राम प्रधान मंगलवार की देर रात वापस गांव लौट आए। सुबह परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। खानपुर पुलिस उन दोनों बहनों की तलाश कर रही है, जिनके अपहरण का आरोप प्रधान पर लगा है। वहीं, प्रधान के परिजनों का कहना है कि ग्राम प्रधान के साथ मारपीट के बाद बदमाश गाजियाबाद में छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन


गत रविवार को औरंगाबाद स्थित जहांगीराबाद रोड से पंचायत के दौरान गांव निवासी दिल्ली पुलिस में तैनात दरोगा पर ग्राम प्रधान राहुल गौतम का अपहरण करके ले जाने का आरोप लगा था। परिजनों के हंगामे और एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद औरंगाबाद थाने में नामजद एफआईआर दर्ज हुई थी। मंगलवार को ग्राम प्रधान के मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया तो उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन गाजियाबाद की निकलकर आई। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान को तलाश किया। देर रात ग्राम प्रधान पुलिस को बगैर सूचना दिए अपने गांव पहुंच गया। ग्राम प्रधान की पत्नी ने बताया कि प्रधान को बदमाशों ने बेरहमी से पीटा है। पुलिस की कार्रवाई के चलते आरोपी ग्राम प्रधान को गाजियाबाद में छोड़कर फरार हो गए थे। ग्राम प्रधान के शरीर पर चोटों के निशान हैं।
जबकि, खानपुर पुलिस दोनों बहनों की तलाश में उन्हें बरामद करने में लगी हुई है। सीओ ऋजुल का कहना है कि ग्राम प्रधान का अपहरण हुआ था या नहीं, यह जांच का विषय है। जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें