फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सात साल के बच्चे से कुकर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका सात साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव में रहने वाले तीन लोग आए और खेल के बहाने उसके बेटे को अपने साथ ले गए। आरोपी बच्चे को गांव के नलकूप पर ले गए, जहां तीनों आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया। साथ ही घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित बच्चा रोता हुआ घर पहुंचा। भयभीत बच्चा परिजनों को कुछ नहीं बता रहा था। जबरन उससे पूछा तो बच्चे ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद बच्चे के पिता ने थाने में जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें