बुलंदशहर में एक कुटी में मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर उनसे दो लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लूटी गई रकम मंदिर निर्माण के लिए चंदे से जुटाई गई थी। पुलिस ने मामले की जानकारी पर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित पुजारी पारसनाथ वर्मा निवासी अकबरपुर जिला अंबेडकर ने बताया कि वह अपने शिष्यों के साथ कुटी में सोए थे। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे 3 बदमाश मौके पर पहुंचे और उन्हें बंधक बनाते हुए मंदिर निर्माण के लिए रखा दो लाख रुपये का चंदा लूट लिया। लुटेरे चेहरे पर नकाब पहने हुए थे, जिससे कोई उनकी शक्ल नहीं देख पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।