फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता, वर्दी भी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता, वर्दी भी फाड़ी
विज्ञापन

खानपुर। नगर के जहांगीराबाद चौराहे पर चेकिंग के लिए रोके गए बाइक सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर मारपीट कर दी। नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कराने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा हाथापाई के कारण पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई।
सोमवार देर शाम पुलिस पिकेट के सिपाही हेमदत्त व विकास कुमार जहांगीराबाद चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर रोड की ओर से एक बाइक पर सवार चार युवक तेज गति से आ रहे थे। तेज गति से बाइक पर आ रहे युवकों को पुलिस पिकेट ने रोकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों का पीछा करते हुए उन्हें रोक लिया। इस दौरान नशे में धुत युवक पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। इसके बाद आरोपियों ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कराने की धमकी देते हुए हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना थाना प्रभारी को दी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें