ककोड़। मामा के घर रह रही भांजी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने गांव निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने अपनी भांजी को गोद ले रखा था। उसकी आयु 16 वर्ष है और वह हाईस्कूल पास है। आठ जुलाई की रात वह घर से अचानक लापता हो गई। उन्हें संदेह है कि गांव निवासी युवक उसे अगवा कर ले गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के अन्तर्गत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद