फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मासूम की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या... दरिंदों ने इसलिए छत से फेंका शव, मुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 12:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

यूपी के बुलंदशहर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने बच्ची की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव छत से फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे की हालत में थे।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम लापता हुई छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसी मकान में रहने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की और शव को छत से फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद निवासी श्रमिक की छह वर्षीय मासूम बेटी शुक्रवार शाम को खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी। बताया गया कि बच्ची खेलते हुए मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई थी, जहां पहले से ही दो अन्य युवक मौजूद थे। आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने बच्ची को अकेला पाकर अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। विरोध करने और शोर मचाने पर बच्ची की हत्या कर दी गई और उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।

वारदात के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की शिनाख्त राजू निवासी भगवानपुर थाना रहरा  बाजार जनपद बलरामपुर और वीरू कश्यप निवासी गोला गोरखनाथ थाना कोतवाली लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक सूचना बच्ची के तीसरी मंजिल से गिरने की थी। हिरासत में लिए गए दोनों युवक नशे की हालत में मिले हैं। पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करना सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें