कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने 90 प्रतिशत से कम राजस्व वसूली वाले आरटीओ और एआरटीओ के पेच कसे हैं। मेरठ मंडल के जिलों की राजस्व वसूली 90 प्रतिशत से अधिक थी। कैबिनेट मंत्री ने लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कराने का आदेश अफसरों को दिया।
बुलंदशहर के एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह परिवहन मंत्री की लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए। जिन जिलों में राजस्व वसूली 90 प्रतिशत से कम थी उन जिलों में तैनात आरटीओ और एआरटीओ को मंत्री गायत्री ने चेतावनी दी। बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में राजस्व वसूली 90 प्रतिशत से भी अधिक थी।
लक्ष्य के सापेक्ष वसूली ठीक होने पर कैबिनेट मंत्री ने इन पांच जिलों के अफसरों को शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति का आदेश दिया। बता दें कि हाल ही में खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को पद से हटा दिया गया था।