हाईवे स्थित वाजिदपुर गांव के पास मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शनिवार पूर्वान्ह करीब 3 बजे हरदोई निवासी सर्वेश (30) पुत्र भिक्कन सिंह अपने बहनोई रामविलास के साथ बाइक से दिल्ली से लौट रहे थे। तभी हाईवे पर वाजिदपुर गांव के पास गोलचक्कर पर मिनी ट्रक ने उनकी बाइक का टक्कर मार दी।
हादसे में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामविलास को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सर्वेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।