फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मक्का-बाजरा खरीद के लिए जारी किए विभाग को निर्देश

सार

डीएम ने मक्का-बाजरा खरीद के लिए जारी किए निर्देश बुलंदशहर।15 अक्टूबर से शुरू होने वाले मक्का व बाजरा की खरीद को लेकर नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए हैं।डीएम के निर्देश मिलने पर मक्का व बाजरा की खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने और खरीद के लिए एजेंसी जल्द चिन्हित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम ने मक्का-बाजरा खरीद के लिए जारी किए निर्देश
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में मक्का और बाजरा की खरीद के लिए डीएम ने विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले मक्का व बाजरा की खरीद को लेकर नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए हैं। डीएम के निर्देश मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम ने बताया कि डीएम सीपी सिंह ने शासन की ओर जारी किए गए निर्देशानुसार मक्का व बाजरा की खरीद के लिए समय सारिणी के साथ आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए एडीएम राजस्व एवं वित्त विवेक कुमार मिश्र को प्रभारी अधिकारी नामित कर दिया है। डीएम के निर्देश मिलने पर मक्का व बाजरा की खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने और खरीद के लिए एजेंसी जल्द चिन्हित कर दी जाएंगी। इस बार सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्का की 1962 और बाजरा की 2350 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की जाएगी। क्रय केंद्र पर किसानों को मक्का व बाजरा बेचने के लिए विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए जल्द ही पोर्टल खुल जाएगा। क्रय केंद्र पर किसान द्वारा बेची जाने वाली फसल का 72 घंटे के भीतर भुगतान होगा। विभाग इस कार्य को जल्द पूरा कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें