फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्क प्लांट से लिए गए मिल्क पाउडर के सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्क प्लांट से लिए गए मिल्क पाउडर के सैंपल फेल
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा रोड पर स्थित एक नामी गिरामी मिल्क प्लांट से लिए गए मिल्क पाउडर के नमूने जांच में असुरक्षित आए हैं। प्लांट में लगभग 72 लाख रुपये के मिल्क पाउडर के कट्टे रखे हुए बताए जा रहे हैं। विभाग की ओर से प्लांट को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
दिवाली से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खुर्जा रोड स्थित एक नामी गिरामी दूध प्लांट पर छापा मारा गया था। मौके पर बड़ी संख्या में मिल्क पाउडर रखा मिला। 25 किलोग्राम के 1450 मिल्क पाउडर के कट्टे प्लांट में रखे मिले। जिनकी कीमत लगभग 72.50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि मौके पर कोई अधिकारी कर्मचारी दस्तावेज दिखाने तक के लिए मौजूद नहीं थे। मौके से खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मिल्क पाउडर को संदिग्ध मानते हुए चार नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे थे। लिए गए चार नमूनों में से एक की जांच रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग में प्राप्त हो गई है। जांच रिपोर्ट में मिल्क पाउडर असुरक्षित आया है। खाद्य विश्लेषक लखनऊ की ओर से इसे मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक बताया है।
विज्ञापन

विभाग को है तीन रिपोर्ट का इंतजार
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध प्लांट से चार नमूने लेकर जांच को भेजे थे, जिनमें से एक नमूना असुरक्षित आया है। बाकी तीन नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। विभाग को तीन रिपोर्ट का और इंतजार है।
मिलावटी पाउडर का दूध पीने से पड़ता है स्वास्थ्य पर असर
चिकित्सकों के अनुसार मिलावटी पाउडर वाला दूध स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर डालता है। अगर दूध में मिलावट है तो यह लिवर और किडनी को फेल करने के साथ जानलेवा बीमारियां भी दे सकता है। जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा शर्मा ने बताया कि मां के दूध में बच्चों को जरूरी एंटीबॉडीज और ग्रोथ हार्मोन प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं। जबकि, पाउडर वाले दूध में इन चीजों की कमी होती है।
विज्ञापन

खुर्जा रोड स्थित मिल्क प्लांट पर दिवाली से पहले निरीक्षण किया गया था। उसी समय चार नमूने मिल्क पाउडर को लेेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से एक नमूने की रिपोर्ट आई जो असुरक्षित मिला है। प्लांट को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
कुंवर मनोज सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें