फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी नहीं आया दूध और घी, इंतजार में लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी नहीं आया दूध और घी, इंतजार में लाभार्थी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत पोषाहार लाभार्थियों को गेहूं और चावल का आवंटन तो शुरू हो गया है लेकिन दूध और घी नहीं मिल रहा है। अफसरों ने जल्द ही दूध और घी का वितरण शुरू होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन माह पहले तक पंजीकृत लाभार्थियों जैसे गर्भवती, धात्री, किशोरी और बच्चों को मीठा व नमकीन दलिया दिया जाता था। अब शासन ने यह खाद्य सामग्री समाप्त कर दी है। इसके स्थान पर अब राशन, देसी घी और दूध के साथ गेहूं, चावल और दाल देने की व्यवस्था की गई है। इसके वितरण की जिम्मेदारी 828 महिला स्वयं सहायता समूह को दी गई है। विभागीय अफसरों ने बताया कि जनपद के 3967 आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब ढाई लाख लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें गर्भवती व धात्री महिलाएं छह माह से तीन साल तक और तीन से छह साल तक के बच्चों के अलावा कुपोषित बच्चे और 11 से 14 वर्ष तक की स्कूल न जाने वाली किशोरी शामिल हैं। इन सभी को शासन के नए आदेश के तहत गेहूं, चावल, दाल, घी और दूध दिया जाना है। गेहूं व चावल का वितरण शुरू हो गया है। अभी दूध और घी का आवंटन नहीं मिला है। बाल एवं पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिओम वाजपेयी ने बताया कि अभी घी और दूध का आवंटन नहीं मिला है। इसके लिए शासन स्तर से तैयारी चल रही है। शासन स्तर से दूध और घी के आवंटन के लिए एक कंपनी को भी निर्धारित किया गया है। प्रदेश के कुछ जनपदों में इसका आवंटन शुरू हो गया है। जल्द ही जनपद में भी दूध और घी का आवंटन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें