फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में प्रतिभाओं का किया सम्मान

विज्ञापन
सिकंदराबाद स्कूल के छात्र छात्रों को सम्मानित करते हैं प्रबंधक व अध्यापक
विज्ञापन
सिकंदराबाद। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर में बुधवार को मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हाईस्कूल परीक्षा-2026 में नगर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्रेयांश सिंह, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम शुक्ला व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रीत यादव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद्र गोला व प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों में धैर्य, निरंतरता और कठिन परिश्रम का होना आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि सफलता का कोई आसान मार्ग नहीं होता। सतत प्रयास और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन

श्रेयांश सिंह और सक्षम शुक्ला ने गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की, जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इसके अलावा विद्यालय की प्रत्येक कक्षा से चयनित आदर्श छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रीति त्यागी ने किया। इस अवसर पर दौजपाल सिंह, राकेश शर्मा, शशि बाला, स्नेहिल गौड़, प्रियंका शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें