फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की मेरिट लिस्ट में बेटियों का ‘कब्जा’

Sun, 15 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
education - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की आधी आबादी भले ही बराबरी के हक के लिए जद्दोजहद कर रही हो लेकिन बोर्ड परीक्षा में जनपद की बेटियों ने बेटों को पछाड़ दिया है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की जनपद स्तरीय मेरिट लिस्ट में 75 फीसदी से भी अधिक लड़कियों का कब्जा है।
विज्ञापन


हाईस्कूल में मात्र पांच लड़कों को ही टॉप-20 में स्थान मिला है। इसमें राजीव लोधी, चिंटू मित्तल, सचिन कुमार, राहुल कुमार और इंद्रप्रताप सिंह शामिल हैं। बाकी 15 पायदानों पर लड़कियों का बोलबाला है।

वहीं, इंटरमीडिएट की टॉप-20 सूची में 16 लड़कियां और चार लड़कों ने जगह बनाई है। एक से पांचवें पायदान तक सिर्फ लड़कियों का कब्जा है। छठवें नंबर पर दीपक कुमार, सातवें स्थान पर शिखर, 11वां स्थान हिमांशु सिरोही और रोहित कुमार का 20वां स्थान रहा। कुल मिलाकर 10वीं और 12वीं की जनपद स्तरीय टॉप-20 सूची में छात्राओं ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें