फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: धूप-छांव जैसे मौसम के बीच दो डिग्री बढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश के बाद सूरज लगातार बादलों के बीच अठखेलियां कर रहा है। बुधवार धूप-छांव के बीच दो डिग्री पारा बढ़ गया। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 34 और न्यूनतम भी दो डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों को उमस का एहसास हुआ।
विज्ञापन

पिछले रविवार की रात से शुरू हुई बारिश सोमवार तक जारी रही। इससे तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली थी। अब फिर तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज किया गया था।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 33 और न्यूनतम भी एक डिग्री कम होकर 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बारिश के बाद तापमान बढ़ने से उमस का अहसास भी बढ़ने लगा है। वहीं, मौसम विभाग लगातार बारिश होने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें