फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 30 एमएम हुई बारिश से 4 डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में झमाझम बारिश ने जहां जिला वासियों को गर्मी से राहत दी है वहीं, इसके चलते जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पारा भी गिरकर 25 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार करीब 30 एमएम बारिश हो चुकी है। वैज्ञानिक अभी आगामी दो दिन तक और बारिश की संभावना जता रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए थे। इस दौरान कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश हो रही थी। रविवार की आधी रात के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश सोमवार को पूरा दिन जारी रही। इसके चलते लोगों को घर से निकलने में भी समस्या का सामना करना पड़ा। तेज बारिश में खुल गई नगर पालिका के दावों की भी पोल खुल गई। नगर के कालाआम, अंसारी रोड, कृष्णा नगर, डीएम रोड, आवास विकास प्रथम व द्वितीय, मोहल्ला साठा, राधा नगर, सुशीला विहार प्रथम और द्वितीय, गिरधारी नगर, शांति निकेतन, कैलाशपुरी, आवास विकास, शिवपुरी, आनंद विहार, प्रीत विहार, अंबा एन्क्लेव, हाईडिल कालोनी, धमेड़ा अड्डा, राम विहार और अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र क्षेत्र समेत अधिकतर निचले इलाकों में पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों व गलियों में जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को आफिस और काम में जाने में भी खासी परेशानी हुई। वहीं, बाजारों में भी ग्राहक नहीं पहुंच सके। ऐसे में पूरा दिन अधिकतर दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। इसी तरह की समस्या ग्रामीण क्षेत्र में भी रही। बारिश के चलते लोग इससे बचाव करते और भीगते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन


बारिश से किसानों के चेहरे खिले, उर्वरा शक्ति पर पड़ेगा असर
बारिश होने से सबसे अधिक खुशी किसानों को हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि गेहूं की कटाई के बाद हुई इस बारिश से किसान आगामी फसलों की तैयारी तो कर सकेंगे। लेकिन इस बारिश से भूमि की उर्वरा शक्ति पर भी असर पड़ेगा। इस समय खेतों को आराम की जरूरत है। इन दिनों भूमि में मित्र कीट अपने अंडे देते हैं, जो अब बारिश में नष्ट हो जाएंगे। ऐसे में मित्र कीट न बनने से इसका असर उर्वरा शक्ति पर पड़ेगा। वहीं, धन सिंह, कुंवरपाल सिंह चौहान, पप्पू लोधी आदि किसानों ने बताया कि खेतों में अगली फसल के लिए पलेवा की जरूरत थी। जो बारिश ने पूरी कर दी है।

बारिश से तापमान में आई गिरावट
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि दो दिन से लगातार जारी बारिश करीब 30 एमएम हो चुकी है। इससे तापमान में भी गिरावट आने के साथ मौसम सुहाना हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा और आद्रता बढ़कर 74 फीसदी पर पहुंच गई। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि अभी आगामी दो से तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने और लगातार बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

-
आम के लिए वरदान बनेगी बारिश
बुगरासी। इस बारिश से अब बागवान किसान आम में भी लाभ की बात कह रहे हैं। राशिद खान, सुफियान खान, दीपक त्यागी और जगदीश राणा आदि बागवानों ने बताया कि पेड़ों पर छोटा आम आना शुरू हो गया है। पेड़ों के धुलने से बीमारी दूर होंगी। साथ ही प्रकाश संश्लेषण की क्रिया तेज होने से आम में तेजी से ग्रोथ होगी। इससे आम की मिठास भी बढ़ेगी। यह अलग बात है कि पिछले दिनों आई आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें