फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हर मंगलवार और शनिवार को जटिया अस्पताल में देखे जाएंगे मानसिक रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। जटिया अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को मानसिक रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू होगी। साथ ही दूर-दराज से सीटी स्कैन कराने आए मरीजों को भी परामर्श मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में केवल खुर्जा के जटिया अस्पताल में ही सीटी स्कैन जांच की सुविधा है। ऐसे में करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर छतारी, स्याना, बीबीनगर और जहांगीराबाद के लोगों को निशुल्क सीटी स्कैन जांच के लिए खुर्जा आना पड़ता है। वहीं बुलंदशहर में ओपीडी में परामर्श के बाद मरीजों को जटिया अस्पताल में जांच कराने आता है। इसके बाद वापस चिकित्सकों को रिपोर्ट दिखाने के लिए जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह की दो दिन खुर्जा में ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में मंगलवार और शनिवार को विशेषज्ञ की ओपीडी चलेगी। इससे खुर्जा, जहांगीरपुर, अरनिया, खुर्जा जंक्शन के मरीजों को लाभ मिलेगा। सीएमएस डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि विशेषज्ञ की ओपीडी मंगलवार और शनिवार को निर्धारित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें