फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखें अधिकारी: आलोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखें अधिकारी: आलोक
विज्ञापन

बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज के प्रभारी अन्य मेडिकल कॉलेजों में जाकर व्यवस्थाओं की जांच करें। इसके बाद आवश्यक उपकरण, मशीनरी की सूची बनाकर शासन को भेजें, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा सके। यह आदेश बृहस्पतिवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने निर्माणाधीन कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के भवन का निरीक्षण किया। सबसे पहले जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के अस्पताल विंग का निरीक्षण करते हुए कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अन्य मेडिकल कालेजों की तरह जिला मुख्यालय के अस्पताल में स्थापित की जाने वाली आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुनिश्चित किया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आसपास के मेडिकल कालेजों का भ्रमण कर वहां की गई व्यवस्था के अनुसार निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में व्यवस्थाएं कराएं, तथा जिन उपकरणों की आवश्यकता है उनकी सूची बनाकर शासन को भेजी जाए, ताकि आवश्यक उपकरणों को समय से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा सके। इसके बाद प्रमुख सचिव ने वलीपुरा नहर के पास निर्माणाधीन मेडिकल कालेज भवन का निरीक्षण किया। भवन का निरीक्षण करते हुए लैब, लाइब्रेरी, कक्षों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीएम सीपी सिंह, सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमएस राजीव प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें