फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मैरी कॉम ने किया ब्लू कब्स फुटबॉल लीग का आगाज

विज्ञापन
डासना स्थत निजी स्कूल में फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ्करती अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मैरी कॉम। सं
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में जमीनी स्तर पर फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में शनिवार को बड़ी पहल हुई। वेव सिटी स्थित हाई-टेक वर्ल्ड स्कूल में तृतीय गाजियाबाद ब्लू कब्स लीग-2026 का शुभारंभ मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने किया। तीन महीने तक चलने वाली इस लीग में 16 से अधिक टीमें अंडर-6, अंडर-8, अंडर-10 और अंडर-12 आयु वर्ग में हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि प्रतियोगिता पूरी तरह जेंडर न्यूट्रल होगी। इसमें लड़के और लड़कियां एक ही टीम से खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन


गाजियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन (जीएफए) की ओर से शनिवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हाई-टेक वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. विहंग गर्ग के संबोधन से हुई। जीएफए के अध्यक्ष प्रणव कुमार ने लीग की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में फुटबॉल को गांव और स्कूल स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि ब्लू कब्स लीग का विंटर एडिशन भी आयोजित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को वर्षभर प्रतिस्पर्धी मंच मिलता रहेगा। मुख्य अतिथि एमसी मैरी कॉम ने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। संघर्ष, अनुशासन और समर्पण ही खिलाड़ी को मजबूत बनाते हैं। इस मौके पर हितेश चौधरी, जीएफए के कोषाध्यक्ष अमित रावत, जीएफए के सचिव हेमंत पंवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें