फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर-खुर्जा बाईपास होगा फोर लेन छह महीने बाद फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फेरों के दौरान दूल्हा लड़खड़ा कर चला तो दुल्हन ने जाने से किया इंकार
विज्ञापन

डिबाई। दौलतपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई के समय अचानक दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन अपनी जिद्द पर अड़ी रही। बताया गया कि पैर में किसी समस्या के कारण दूल्हा लड़खड़ा कर चल रहा था। इस कारण दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। वहीं, अब दोनों पक्षों के प्रबुद्धजन समझौते के प्रयास में जुट गए हैं।
विज्ञापन

दौलतपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में युवती की बृहस्पतिवार शाम को बारात अलीगढ़ जनपद के एक गांव से आई थी। शाम को धूमधाम से बारात चढ़ी। रात में शादी की सभी रस्में पूरी की गईं। तड़के फेरों की रस्म के दौरान दूल्हा थोड़ा लड़खड़ा कर चल रहा था। जिस पर युवती व अन्य परिजनों ने ध्यान दिया और दूल्हा पक्ष के लोगों से इस बाबत चर्चा की। जिसके बाद दूल्हा पक्ष ने बताया कि किसी चोट के कारण दूल्हा पैर की समस्या से जूझ रहा है। यह जल्द ही ठीक हो जाएगी। लेकिन, फेरे आदि पूरे होने के बाद विदाई के समय दुल्हन ने अचानक विदा होने से इंकार कर दिया। परिजनों के काफी समझाने बुझाने के बाद भी दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। दूल्हा पक्ष की भी काफी मान-मनौव्वल के बाद बात नहीं बन सकी है। देर शाम तक दोनों पक्षों के प्रबुद्धजन समझौते के प्रयास में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें