डिबाई। क्षेत्र के गांव घुसरानागेल में विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान मौत हो गई। मनीष कुमार ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी पत्नी रेखा देवी (32) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए वह पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोवताली प्रभारी ने बताया कि परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।