फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शादी के 16 दिन बाद विवाहिता का घर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। वाल्मीकि मोहल्ला निवासी विवाहिता की शादी के 16 दिन बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता को परेशान कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने ही हत्या की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सतबरा निवासी पीड़ित विनोद सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी नेहा की शादी 18 जनवरी 2025 को वाल्मीकि मोहल्ला निवासी मिलन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से आरोपी संतुष्ट नहीं थे और दहेज में एक कार, सोने की चेन, एसी व 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
आरोप है कि ससुराल वालों ने सोमवार को दहेज के लिए नेहा के साथ हाथापाई की और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्हें सूचना दी कि नेहा की मौत हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि नेहा के गले पर निशान बने हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता विनोद सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मिलन, सास, ससुर, जेठ व ननद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घर में गिरकर मौत की दी जानकारी
सोमवार सुबह नेहा के ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दी थी कि नेहा घर में काम करने के दौरान अचानक गिर गई। जिसके चलते उसकी तबियत बिगड़ गई। वह नेहा को लेकर अलीगढ़ के अस्पताल गए। वहां चिकित्सकों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया।


नेहा के गले पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल दहेज के लिए हत्या के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - शोभित कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें