ऊंचागांव। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव पीतमपुर में रविवार देर शाम 24 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में ही फंदे से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या की है। थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर निवासी अंकित कुमार की पत्नी छाया (24) रविवार देर शाम अपने कमरे में गई थीं। काफी देर तक वह वापस नहीं आईं। जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनका शव दुपट्टे से फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला ने गृह क्लेश के चलते फंदा लगाया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद