फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिटाई कर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिकंदराबाद। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे मायके में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवरा निवासी शाहना ने बताया कि करीब चार साल पहले उसकी शादी गांव देहरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ निवासी रहीस के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालिए उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते थे। इसी बात को लेकर पति रहीस, देवर नफीस, अनीस, सास अफसरी, ससुर निसार ने पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में ही उसे उसके मायके छोड़कर चले गए। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें