संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचागांव। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव रहीमपुर निवासी विवाहिता को बेटा नहीं पैदा होने पर ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया। आरोपी पति ने उसे बिना तलाक दिए ही दूसरा विवाह भी कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर जहांगीराबाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र कस्बा अमरगढ़ निवासी भंवरपाल ने अपनी बेटी अशोक रानी की शादी 9 जुलाई 2017 को दस लाख खर्च कर थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव अलावा रहीमपुर निवासी टेमपाल के साथ की थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नही थे। विवाहिता से दहेज में एक लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था। शादी के एक साल बाद विवाहिता ने एक बेटी को जन्म दिया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसके सुसराल पक्ष के लोगो ने कहा कि उन्हें बेटे की जरूरत है। आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता का पति उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बिजनौर में तैनात है। आरोप है कि उसने दूसरी शादी कर कर ली है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना जहांगीराबाद को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।