फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सुबह मायके पहुंची विवाहिता, शाम को फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सबलपुर में सोमवार सुबह ही अपने पति के साथ मायके से आई विवाहिता का शव शाम को कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के आने के बाद शव को नीचे उतारा कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी वेदप्रकाश की शादी छह फरवरी 2024 को हाथरस के हीरापुर जंक्शन निवासी युवती सुमन के साथ हुई थी। वेदप्रकाश खेतीबाड़ी कर अपना और परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिजनों के मुताबिक सुमन की मां को कुछ समय पूर्व पैरालिसिस हुआ था।
जिसके चलते बीते करीब एक माह से सुमन अपने मायके में रह रही थी। रविवार को वेदप्रकाश पत्नी सुमन को लेने हाथरस गए थे। सोमवार सुबह ही वह सुमन को वापस लेकर गांव पहुंचे थे। सुमन को वह घर छोड़कर खेत पर चले गए। शाम करीब पांच बजे जब लौट तो कमरे में सुमन का शव लटका हुआ था। कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने फोरेंसिक टीम के आने के बाद कमरे में अंदर जाकर शव को नीचे उतारा और जांच की। प्रभारी एसएसपी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें