जानकारी के अनुसार, ग्राम बरमदपुर में पति हरेंद्र व पत्नी सोनिका के बीच गृह क्लेश में विवाहिता ने दो मासूम बेटियों सहित कीटनाशक दवा निगल ली। जिसमें मेरठ में उपचार के दौरान ढाई वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां व 10 माह की बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।
रविवार शाम को बाजार जाने को लेकर पति-पत्नी में गृह क्लेश हुआ था। पति के खेत पर जाने के बाद पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक बच्चों सहित खा लिया। वहीं परिजनों के अनुसार चार साल पहले सोनिका और हरेंद्र ने प्रेम विवाह किया था। दोनों साथ में कासना में जॉब करते थे। वहीं अब पति हरेंद्र सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में फैक्टरी में मजदूरी करता है।