फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। दहेज में कार, तीन लाख नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। पति रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी दादरी निवासी युवक के साथ हुई थी। ससुरालिए शादी के कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज में कार, तीन लाख नकदी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया गया। एक साल पूर्व पति उसे मारपीट करते हुए सिकंदराबाद में छोड़कर फरार हो गया। तभी से वह मायके में रह रही है। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। कोतवाल रविरतन सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति समेत ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें