फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को बेहोश कर लगाया जहरीला इंजक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को लगाया जहरीला इंजक्शन
विज्ञापन

चोला। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता ने ससुराल वालों पर नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश करने, हत्या के इरादे से उसे जहरीला इंजक्शन लगाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल वाले उसे बदहवासी की हालत में जुड़वा मासूम बच्चों के साथ गांव के बाहर सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पीड़िता ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव बंचावली निवासी शशि पुत्री रामवीर ने बताया कि उसकी शादी दो फरवरी 2016 में थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने 10-12 लाख रुपये खर्च किए थे। मगर ससुराल वाले शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। दहेज लोभी लगातार बुलेट और कैस के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बताया कि इसी बीच उसने जुड़वा लड़कों को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालियों की दहेज की मांग और प्रताड़ना जारी रही। 31 मई 2020 को उसके परिजन उसे मायके ले आए। एक माह बाद ससुराल वाले उत्पीड़न नहीं किए जाने आश्वासन दिलाते हुए उसे साथ ले गए। लेकिन ससुराल पहुंचते ही उन्होंने फिर से अत्याचार शुरू कर दिया। बताया कि बृहस्पतिवार को पति ने अपने माता-पिता के सहयोग से दूध में उसे नशीली गोलियां दे दी। बेहोश हो जाने पर उन्होंने हत्या करने के लिए उसे जहरीला इंजक्शन लगा दिया। बताया कि हत्या को हादसा दर्शाने के लिए ससुराल वाले उसे मायके के गांव के बाहर बच्चों के साथ सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। गांव निवासी युवक ने उसे देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कार्रवाहक चौकी प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें