फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दहेज की खातिर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफागढ़ी धमैड़ा अड्डा निवासी विवाहिता की दहेज की खातिर हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मामले में तहरीर दी है। वहीं, ससुराल वालों को कहना है कि मृतका बीते कुछ समय से बीमार थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर निवासी लोकेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शालू शर्मा की शादी चार वर्ष पूर्व 19 अप्रैल 2019 को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफागढ़ी धमैड़ा अड्डा निवासी युवक के साथ की थी। शादी में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज की मांग कर उनकी पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे। कुछ समय पूर्व पंचायत के बाद आरोपी उनकी पुत्री को अपने साथ ले गए थे। बताया कि 15 जनवरी की शाम को उनकी पुत्र शालू ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि आरोपी पति व अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ काफी मारपीट की है। जिस पर उसकी मां ने मंगलवार को उसकी ससुराल जाने की बात कही थी। आरोप है कि सोमवार देर रात करीब 11 बजे शालू के ससुर ने फोन कर बताया था कि उनकी पुत्री की हालत खराब है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायके पक्ष ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो उनकी पुत्री का शव पोस्टमार्टम हाउस में मिला था। मृतका के सिर, कान व गले पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, ससुराल पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है। नगर कोतवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शालू शर्मा बीते कुछ समय से बीमार थी, इसके चलते उसकी मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें