फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में रौनक, होटल- रेस्तरां में सन्नाटा

विज्ञापन
अंबर सिनेमा रोड स्थित मोबाइल की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बाजारों में रौनक, होटल- रेस्तरां में सन्नाटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना कर्फ्यू के बाद खुले बाजारों में करीब दो सप्ताह बाद अब धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है। स्थिति यह है कि बाजारों में भीड़ बढ़ने से व्यापारियों के काम-धंधे भी धीमी रफ्तार के साथ बढ़ रहे हैं। सोमवार को होटल और रेस्टोरेंट खोलने के बाद अधिकतर स्थानों पर भीड़ नदारद रही। पहले दिन होटलों और रेस्टोरेंट में साफ सफाई का ही कार्य हुआ। वहीं, होम डिलीवरी पूर्व की तरह जारी रही।
कोरोना महामारी के कारण जिले में करीब डेढ़ माह तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहा था। जिसके चलते जिले के बाजार, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल आदि पूरी तरह से बंद रहे थे। डेढ़ माह तक काम धंधा न चलने के कारण बड़ी संख्या में लोगों और व्यापारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ा था। इसके साथ ही जब सरकार ने सप्ताह में पांच दिन बाजार खोलने के निर्देश दिए तो बाजारों में ग्राहकों की कमी रही। जिसके चलते व्यापारी वर्ग और परेशान रहा। अब बाजार खोलने के आदेशों को दो सप्ताह का समय बीतने के बाद बाजार में लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी है। कपड़े, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की बढ़ती भीड़ से व्यापारी वर्ग में खुशी का माहौल है। सोमवार को शहर के अंसारी रोड, चौक बाजार, गांधी चौक, अंबर सिनेमा बाजार समेत अन्य बाजारों में पिछले सप्ताह के मुताबिक ग्राहकों की अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

होटल और रेस्तरां संचालकों को ग्राहकों का इंतजार
सोमवार को करीब दो माह बाद जिले के होटल व रेस्टोरेंट खोले गए। सरकार के निर्देशानुसार आधी क्षमता से इनका संचालन होना था, लेकिन पहले दिन इक्का-दुक्का ग्राहक ही मौके पर पहुंचे। जिसके चलते अब होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को ग्राहकों का इंतजार है, ताकि उनका व्यापार फिर से पटरी पर लौट सके। डीएम रोड स्थित एक होटल के प्रबंधक मनोज शर्मा ने बताया कि पहले दिन साफ सफाई के कार्य पर जोर रहा। फिलहाल पचास फीसदी के हिसाब से ही लोगों को प्रवेश दिया जाना है। इसकी भी व्यवस्था पहले दिन की गई है।
बोले होटल संचालक
पहले दिन कम आए ग्राहक
दोबारा से व्यापार शुरू होने से खुशी है। व्यापार बंद होने के बाद भी लाखों रुपये प्रति माह का खर्च करना पड़ रहा था। होटल में आने वाले लोगों को कोविड नियमों का पालन कराया जाएगा। पहले दिन ग्राहकों की संख्या अपेक्षित नहीं रही।
विज्ञापन

राकेश ठाकुर, होटल संचालक
मास्क के बाद ही मिलेगा प्रवेश
लंबे समय से होटल व रेस्टोरेंट बंद होने और कर्मचारियों को वेतन और मेंटेनेंस की धनराशि जेब से खर्च करनी पड़ रही थी। प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाने और हाथों को सैनिटाइज कराकर ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। सोमवार को इक्का-दुक्का ग्राहक ही मौके पर पहुंचे। - दयाचंद बड़गोती, होटल संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें