फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने का दिया मंत्र

Sat, 24 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
नुमाईश मैदान में आयोजित आरटीई मेले को संबोधित करतीं अनीता त्यागी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को नुमाईश मैदान में आरटीई मेला आयोजित किया गया। मेले में डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने का मंत्र दिया।
विज्ञापन


डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की पहली गुरु मां होती है, लेकिन बच्चों को सही शिक्षा देने का दायित्व शिक्षकों का ही होता है। बच्चों की शिक्षा की नींव शुरूआत से ही मजबूत होगी तो उनका भविष्य भी मजबूत होगा।

इसलिए सभी शिक्षकों को चाहिए कि वह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और साफ-सफाई आदि का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जब तक सभी शिक्षक जागरूक और निष्ठा से नियमित स्कूलों में नहीं जाएंगे और शिक्षा को लेकर शिथिलता बरतेंगे तो किए जा रहे प्रयास विफल साबित होंगे।
विज्ञापन


उन्हाेंने उपस्थित सभी शिक्षकों से अपने कार्य को निष्ठा और इमानदारी से करने का आह्वान किया। बीएसए धर्मेंद्र यादव ने भी शिक्षकों से शिक्षा के स्तर को बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मेले में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही और जिला व्यायाम शिक्षक पंकज यादव और अन्य अधिकारियों की मेले में किए गए इंतजाम इंतजाम के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें