फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दहेज की खातिर की थी मंजू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। शुक्रवार की देर शाम नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा में अपने घर में मृत मिली मंजू की दहेज की खातिर हत्या की गई थी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम रमनगला थाना दादो जनपद अलीगढ़ निवासी रिंकू पुत्र रामेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अपनी बहन मंजू की शादी चार वर्ष पूर्व ग्राम मोकमपुर थाना दादो जनपद अलीगढ़ निवासी बोबी के साथ की थी। बोबी औद्योगिक क्षेत्र फैक्टरी में नौकरी करता है। परिवार के साथ नगर के मोहल्ला देवी मंदिर खत्रीवाड़ा में रहता है। बोबी और उसके परिवार के लोग शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। पति बोबी, ससुर कालीचरण, सास गुड्डो, देवर रोहताश दहेज में बाइक, एक लाख रुपये नकद की मांग को लेकर मंजू को प्रताड़ित करते थे। जानकारी होने पर उन्होंने कई बार मंजू के ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, जिसको लेकर पंचायत भी हुई। मगर उन्होंने दहेज की खातिर मंजू को प्रताड़ित किया जाना जारी रखा। शुक्रवार की दोपहर में भी मंजू के साथ झगड़ा हो रहा था। बताया कि पति, सास, ससुर, देवर ने ही दहेज की खातिर उसकी हत्या की है। मृतका का तीन वर्ष का एक बेटा भी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें