अनूपशहर। जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर की कक्षा नर्सरी, प्री नर्सरी में मैंगो डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर में खास सजावट भी की गई। सभी बच्चे और शिक्षक भी पीले परिधान में एक दूसरे के साथ मैंगो दिवस की शुभकामनाएं देकर खुशी बांटते दिखे। शिक्षकों ने बच्चों के साथ खेलते हुए थंब एंड फिंगर पेंटिंग भी बनाई। जिसमें सभी ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और एक दूसरे के साथ मिलकर अच्छा समय बिताने का आनंद उठाया। इस समारोह के दौरान बच्चों ने मैंगो से बनाए अनेक व्यंजनों का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में ज्योति गुप्ता ,शताक्षी वरुण, कविता पंत ,हेमा व कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा ने विशेष योगदान दिया। संवाद