फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाजार में बढ़ी आम की आवक, खूब किए जा रहे पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/बुगरासी। इन दिनों फल बाजार आम की खुशबू से महक रहा है। आम की आवक बढ़ने के साथ ही लोगों की पहुंच फलों के राजा तक आसान हो गई है। दशहरी, चौसा समेत कई किस्म के आम खरीदारों की पहली पसंद बने हुए हैं। अलग-अलग वैरायटी के आम 30 से 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन

नगर समेत जिलेभर की फल मंडी में बाहरी जनपदों व दिल्ली से अलग-अलग वैरायटी के आम पहुंच रहे हैं। अभी जिले के बागानों में आम पूरी तरह पके नहीं हैं। इसके चलते पिछले दिनों आवक कम थी लेकिन अब धीरे-धीरे आवक बढ़ने लगी है। फल विक्रेता रहीश व इमरान ने बताया कि दिल्ली की मंडी से आम मंगवाए जा रहे हैं। दशहरी आम 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। अन्य किस्म के आम का भाव प्रतिदिन बदलता रहता है।
फल विक्रेता बंटी व शिवम ने बताया कि अभी आम की आवक कम है इसलिए भाव अधिक है। आवक बढ़ने पर भाव में गिरावट आएगी। आढ़ती चांद खान, मोहित सिंघल आदि ने बताया कि सबसे अच्छी गुणवत्ता का दशहरी आम की 25 किलो की क्रेट 700 रुपए में बिक रही है। कुछ कम गुणवत्ता के दशहरी आम की क्रेट 500 रुपये की बिक रही है। अभी शुरुआत है। आने वाले दिनों में दशहरी आम की आवक और बढ़ेगी, जिससे बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़ने के साथ कीमतों में भी बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन

जगदीश राणा, सूफियान खान, राशिद खान आदि बागवानों ने बताया कि इस बार मौसम के उतार-चढ़ाव का असर आम की फसल पर पड़ा है, फिर भी बाजार में दशहरी आम की अच्छी मांग बनी हुई है। अभी अच्छा रेट मिल रहा है। आवक बढ़ते ही रेट में गिरावट आ जाती है। जून के अंतिम सप्ताह तक दशहरी आम की भरपूर आवक होने लगेगी, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता का आम उचित कीमत पर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें