फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन ने खोद को मारी गोली: छोटे भाई को फंसाने के लिए पैर में किया शूट, खून निकलते ही याद आई मां; देखें Video

Mon, 04 May 2026 09:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

संजय सोलंकी ने बताया कि उनके बड़े भाई मिथुन सोलंकी और उसके परिवार के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। मिथुन अपने परिवार के साथ नोएडा में ही रहता है। आरोप है कि सोमवार शाम को मिथुन अपने साथियों संग घर पर आया और गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
भाई ने अपने ही पैर में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित धरारी गांव में सोमवार शाम को छोटे भाई को फंसाने के लिए युवक ने खुद के पैर में तमंचे से गोली मार ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। 

विज्ञापन

दोनों भाइयों के बीच प्रॉपर्टी विवाद
खुर्जा के धरारी गांव निवासी संजय सोलंकी ने बताया कि उनके बड़े भाई मिथुन सोलंकी और उसके परिवार के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। मिथुन अपने परिवार के साथ नोएडा में ही रहता है। आरोप है कि सोमवार शाम को मिथुन अपने साथियों संग घर पर आया और गाली गलौज करने लगा। साथ तमंचा लहराते हुए फायरिंग करने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन

पुलिस को झूठी सूचना देकर कहा- भाई ने मारी गोली
कुछ देर बाद उसने खुद ही बाएं पैर में गोली मार ली और लहूलुहान हो गया। इसके बाद मिथुन ने 112 पर पुलिस को झूठी सूचना दी कि उसके छोटे भाई ने पैर में गोली मार दी है। सूचना पर खुर्जा देहात थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ जटिया अस्पताल पहुंचे और घायल मिथुन से पूछताछ शुरू कर दी। इसके कुछ देर बाद ही खुद को गोली मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मिथुन को हिरासत में ले लिया। 

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मिथुन ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। खुद को गोली मारने का वीडियो वायरल हो गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें