एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर पिता और पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना ने पीड़ित परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हला है।
बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बिलसुरी गांव निवासी 75 वर्षीय अशोक चौधरी की एक अज्ञात कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब अशोक चौधरी अपने 38 वर्षीय इकलौते बेटे प्रशांत की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे थे। प्रशांत की मौत कल ही हार्ट अटैक से हुई थी।
विज्ञापन
एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर पिता और पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना ने पीड़ित परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हला है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात कार चालक की तलाश जारी है। यह हादसा बिलसुरी गांव में फ्लाईओवर के पास हुआ।