फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। दिल्ली बदायूं हाईवे पर गांव दौलतपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोमवार की रात गांव दौलतपुर के पास एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

व्यक्ति की शिनाख्त दौलतपुर चौकी क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग पर स्थित गांव दौरऊ निवासी प्रमोद (45) के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में प्रकाश में आया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अन्य माध्यमों से अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें