फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से अधेड़ की मौत

Sat, 16 Jan 2016 09:43 PM IST
अमर उजाला, पहासू
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौला गांव में ठंड के कारण छप्पर में सो रहे एक अधेड़ की मौत हो गई। शुक्रवार रात 10 बजे परिजनों को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अधेड़ का शरीर अकड़ा हुआ था, पास जाकर देखने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, तहसीलदार ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव बरौला निवासी रशीद खां (48) पुत्र छिद्दा खां शुक्रवार रात आठ बजे खाना खाने के बाद अपने छप्पर में जाकर सो गए।

रात में करीब 10 बजे परिजनों ने देखा तो उनकी मौत हो गई थी और उनका शरीर अकड़ा हुआ था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

शनिवार सुबह तहसील प्रशासन को मामले की सूचना दी गई। तहसीलदार भान सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जांच के लिए लेखपाल को निर्देश दिया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें