फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से दूध व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से दूध व्यापारी की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा दयाबाग में अपनी ससुराल में रह रहे एक दूध व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम उसके घर में शव पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस प्रारंभिक जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रूप से गाजियाबाद के राजनगर थाना क्षेत्र निवासी 53 वर्षीय संजीव गर्ग की नगर कोतवाली क्षेत्र के साठा दयालबाग में ससुराल है। बताया गया कि वह गत छह वर्ष से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपनी ससुराल में ही रह रहे थे। उन्होंने एक दूध कंपनी डिस्ट्रीब्यूटरशिप भी ली हुई थी। बृहस्पतिवार देर शाम उनके घर में ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली की चोट उनके सिर पर नजर आ रही थी। वहीं, उनके शव के निकट ही एक तमंचा भी पड़ा हुआ था। परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि वह बीते कुछ समय से व्यापार में नुकसान को लेकर परेशान चल रहे थे। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी यही तथ्य सामने आ रहा है। इस कारण पुलिस आशंका जता रही है कि संजीव ने खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त की है। वारदात के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगर कोतवाली में तैनात एसएसआई शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें