फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर मिटा सुहाग: पत्नी संग हो गई थी रविंद्र की बहस, कमरे में फंदे पर झूला; काश बीवी रात न गई होती बाहर

Thu, 05 Mar 2026 05:59 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीरपुर

सार

उस्मानपुर गांव निवासी सतवीर सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई रविंद्र (38) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार को रविंद्र और उनकी पत्नी के मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
मृतक रविंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में बुधवार को होली के दिन पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब पत्नी कमरे में पहुंची तो उसने फंदे से लटका शव मिला। बिना पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

खेती करता था रविंद्र
उस्मानपुर गांव निवासी सतवीर सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई रविंद्र (38) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार को रविंद्र और उनकी पत्नी के मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया था। शोर सुनकर परिवार के लोग घर पहुंचे और होली के त्योहार पर झगड़ा नहीं करने की सलाह दी और मामला शांत कराया।

रात खेर में सोने चली गई थी पत्नी
गृह क्लेश ज्यादा नहीं बढ़े, इसके लिए रविंद्र की पत्नी बुधवार रात को घेर में सोने चली गई। गुरुवार सुबह जब घर पर पहुंची तो सन्नाटा पसरा हुआ था। कमरे में गई तो देखा की रस्सी के फंदे पर रविंद्र का शव लटका हुआ था। पत्नी ने शोर मचाया, तो पड़ोस में रहने वाले परिवार के अन्य लोग वहां आ गए।
विज्ञापन

परिवार ने पुलिस से किया किनारा
सतवीर ने बताया कि रविंद्र ने कमरे की छत पर लगे गाटर में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें