फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : सभी मुख्य मार्गों पर बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध

विज्ञापन
नरौरा के पं. दीनदयाल चौराहे से रामघाट व अतरौली-अलीगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग को बैरियर लगाकर पुल
विज्ञापन
बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सोमवार सुबह सात बजे से 26 तारीख की रात 10 बजे तक सभी मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। डायवर्जन प्लान जनपद के अलावा हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद की ओर से बरेली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को नरौरा गंगा बैराज से संभल होते हुए निकाला जाएगा। बरेली और मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को भी बैराज की ओर से ही बुलंदशहर बाईपास से निकाला जाएगा। मेरठ और हापुड़ की ओर से संभल और बरेली आने-जाने वाले वाहनों को एनएच-24 से गाजियाबाद के डासना होते हुए बुलंदशहर के भूड़ चौराहा से नरौरा गंगा बैराज से भेजा जाएगा।
अलीगढ़ की ओर से मेरठ जाने वाले भारी वाहनों को खुर्जा से सीधा सिकंदराबाद और वहां से ईस्टर्न पेरिफेरल होते हुए टियाला मोड़, किठौर होते हुए रवाना किया जाएगा। संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन नरौरा से अतरौली वाया अलीगढ़ होकर दिल्ली जाएंगे। मुरादाबाद, संभल की ओर से बुलंदशहर आने वाले भारी वाहन गंवा, बबराला से नरौरा होते हुए आएंगे। वहीं, नरौरा में कांव़ड़ मेला शुरू होते ही रविवार शाम से ही रूट डायवर्जन कर दिया गया है।
विज्ञापन



यह रास्ते रहेंगे पूरी तरह से बंदभीमपुर दोराहा डिबाई से अनूपशहर की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी भारी वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगें। ताल बिबियाना से जहांगीराबाद की तरफ भी भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। डिबाई से बुलंदशहर जाने वाले भारी वाहन अहमदगढ़-शिकारपुर वाले रूट से जा सकते हैं। भूड़ चौराहे बुलंदशहर से गुलावठी होकर मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। स्याना अड्डा से अनूपशहर की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन रूट पर पूर्ण प्रतिबंध के चलते वाहन चालकों को काफी लंबा सफर तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा। इसके लिए 50 से 80 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा।
लगाए जा रहे बैरियर, तैनात किए जा रहे पुलिसकर्मी
पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान के तहत बैरियर लगाने शुरू कर दिए हैं। सर्वाधिक व्यवस्था रामघाट क्षेत्र में की गई है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि 29 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के अलावा संबंधित क्षेत्रों के थाना व चौकी के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। यातायात व्यवस्था को किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सोमवार सुबह सात बजे से महाशिवरात्रि की रात 10 बजे तक जिले के सभी मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें