फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन दिवसीय कांवड़ मेला शुरू होते ही गंगा घाटों पर बम-बम भोले की गूंज

विज्ञापन
नरौरा के रामघाट गंगाघाट से कावड़ भरकर अपने गंतव्य को जाते कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर/नरौरा। अनूपशहर व रामघाट में बृहस्पतिवार से महाशिवरात्रि का कांवड़ मेला शुरू हो गया। गंगा घाटों पर कांवड़ मेला शुरू होते ही बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे हैं। साथ ही घाटों से लेकर कांवड़ मार्गों पर शिव भक्तों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर हरिद्वार से आने वाले कांवड़िये भी जिले के कांवड़ मार्गों से होकर उत्साह के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

अनूपशहर में कांवड़ मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेडिकल सुविधा के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी 24 घंटे सुचारू रहेंगी। मेले में दो लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। नरौरा के रामघाट में कांवड़ मेला पहले ही शुरू हो गया है। गंगा घाटों पर कांवड़ मेला शुरू होते ही बम-बम भोले की गूंज तेज होने लगी है।
एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने बताया कि कांवड़ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दूसरी ओर रामघाट के ग्राम प्रधान ओमबीर सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय कांवड़ मेला शुरू हो गया है। घाटों पर गंगा में गहरे पानी में कोई शिवभक्त न जाए। इसके लिए बैरीकेडिंग की गई है। साथ ही नाव और गोताखोर तैनात रहेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मेले में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि लगातार कांवड़ लेने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।
विज्ञापन

-
110 किमी की कांवड़ पदयात्रा पर निकला अरूआ फरीदाबाद का जत्था
अनूपशहर। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के गांव अरूआ से करीब 20 शिवभक्तों का जत्था अनूपशहर गंगा घाट से कांवड़ लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु 110 किलोमीटर की पदयात्रा कर अपने गांव पहुंचेंगे, जहां 15 फरवरी को भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
जत्था प्रमुख राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उनका दल पिछले दस वर्षों से अनूपशहर से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा करता आ रहा है। कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। हर वर्ष श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गंगा जल भरकर अपने गांव के शिव मंदिर में जल चढ़ाते हैं। इस बार श्रद्धालुओं ने अपने वाहन को आकर्षक ढंग से भगवान भोलेनाथ के दरबार के रूप में सजाया है, जो मार्ग में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दल में देवीसरन, जयप्रकाश, शीशराम, लौकी, केशव, राजेश, अंकित, कृष्ण, रोहित और कुलदीप सहित अन्य शिवभक्त शामिल हैं। रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने अनूपशहर गंगा घाट पर विधिवत पूजा-अर्चना कर गंगाजल भरा और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें