फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को महंत आदित्यनाथ, एक को अखिलेश, दो को आएंगी मायावती

Sat, 28 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
महंत आदित्य नाथ - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव-2017 के प्रचार की रेस शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में होने वाले जुलूस और जनसभाएं नेताजी का भविष्य तय करेंगी।  इसी कड़ी में एक फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दो फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती और 30 जनवरी को भाजपा के फायर ब्रांड नेता महंत आदित्यनाथ वोटर्स की नब्ज टटोलेंगे।      
विज्ञापन

             
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शिकारपुर में जनसभा करेंगे। जिला कार्यकारिणी की ओर से प्रस्ताव बनाकर आला कमान को भेज दिया गया है। तिथि एक दो दिन में तय हो जाएगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी सभाएं जिले में दो स्थानों दौलतपुर और गुलावठी में तय हो गई। अखिलेश यादव एक फरवरी को ये जनसभाएं करेंगे।

गुलावठी के औरंगाबाद अहीर वैदिक इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर 12:45 बजे सभा शुरू होगी। यह सभा सदर प्रत्याशी सुजात आलम और सिकंदराबाद प्रत्याशी राहुल यादव के पक्ष में संयुक्त रूप से होगी। जबकि दूसरी सभा त्रिवेणी शुगर मिल मैदान दौलतपुर में 1.50 बजे शुरू होगी जो डिबाई प्रत्याशी हरीश लोधी और अनूपशहर प्रत्याशी हिमायत अली के पक्ष में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सतीश मिश्र भी वोटर्स की टोह लेने बुलंदशहर की सातों विधानसभाओं में पहुंचेंगे।

दरियापुर में होगी मायावती की जनसभा                  
भूड़ चौराहे के पास दरियापुर में मायावती की जनसभा होगी। तैयारियां शुरू कर दी गई है।  अधिकारी भी सभा स्थल का जायजा लेने पहुंच रहे हैं।    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें