खुर्जा जंक्शन। कोहरे के कारण अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस रविवार को रद्द रही। इसके अलावा लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस नौ घंटे, मालदा से चलकर बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे, सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, कालका से चलकर कोलकाता जाने वाली हावड़ा कालका मेल दो घंटे, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची। संवाद