खुर्जा जंक्शन। अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रद्द रही। इसके कारण गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अलावा लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली टीएडी पैसेंजर दो घंटे, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची। संवाद