खुर्जा जंक्शन। कोहरे के चलते अलीपुरद्वार से चलकर दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रद्द रही। इसके चलते गाजियाबाद व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से स्टेशन पर आई। मालदा से चलकर बठिंडा तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस दो घंटे और कोलकाता से चलकर कालका जंक्शन तक जाने वाली हावड़ा कालका मेल एक घंटे देरी से स्टेशन पर आई। संवाद