खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतज़ार करते यात्री। संवाद
खुर्जा जंक्शन। अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस रविवार को रद रही। इसके अलावा छह से अधिक ट्रेन देरी से आईं, जिस कारण यात्रियों को ठंड में स्टेशन पर बैठना पड़ा। लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस रविवार को छह घंटे देरी से आई। कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे, कोलकाता से चलकर कालका जंक्शन जाने वाली हावड़ा कालका मेल तीन घंटे, सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेनें दो घंटे, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटे देरी से खुर्जा जंक्शन पर आई। संवाद