खुर्जा जंक्शन। कोहरे के चलते अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस रविवार को रद्द रही। ऐसे में गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस चार घंटे, डाउन रूट पर नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे, कोलकाता से चलकर कालका जंक्शन जाने वाली हावडा कालका मेल दो घंटे, सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। संवाद