खुर्जा जंक्शन। अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली को जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस शनिवार को तीन घंटे देरी से स्टेशन पर आई। इसके अलावा पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई।