खुर्जा जंक्शन। अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस शुक्रवार को छह घंटे देरी से स्टेशन पर आई। इसके अलावा सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली टीएडी पैसेंजर डेढ़ घंटे और लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। संवाद